April 19, 2020

Honor 9X Lite और Honor 20E ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन


Honor 9X Lite और Honor 20E, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं और इनमें 4 जीबी रैम है। हॉनर 9एक्स लाइट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि हॉनर 20ई में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

Honor 9X Lite और Honor 20E ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन


Honor 9X Lite और Honor 20E लॉन्च कर दिया है। हॉनर 9एक्स लाइट 2018 के हॉनर 8एक्स का अपग्रेड है, जबकि हॉनर 20ई पिछले साल लॉन्च हुए हॉनर 20 लाइट का अपग्रेड माना जा सकता है। हॉनर 9एक्स लाइट और हॉनर 20ई, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं और इनमें 4 जीबी रैम है। हॉनर 9एक्स लाइट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि हॉनर 20ई में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
 

Honor 9X Lite pirce


हॉनर 9 एक्स लाइट का कथित 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 199 यूरो (लगभग 16,400 रुपये) में लॉन्च हुआ है। यह फोन ब्लैक और ग्रीन रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा और फिनलैंड के एक डिस्ट्रीब्यूटर पेज के अनुसार, यह 14 मई को बिक्री के लिए पेश होगा। Honor 9X Lite का प्री-ऑर्डर 30 अप्रैल से शुरू होगा।

अन्य बाजारों में फोन की उपलब्धता फिलहाल अज्ञात है।
 

Honor 20E price



हॉनर 20ई 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में आता है और इसकी कीमत 180 यूरो (लगभग 14,800 रुपये) है। इसके दो रंग विकल्प हैं, मिडनाइट ब्लैक और फैंटम ब्लू। Honor 20E की उपलब्धता की जानकारी फिलहाल नहीं है। हालांकि इसे इटली की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। आने वाले हफ्तों में हॉनर 20ई यूरोपीय बाजारों में बिक्री के लिए पेश हो सकता है।
 

Honor 9X Lite specifications


हॉनर 9एक्स लाइट पर एंड्रॉइड 9 पर आधारित ईएमयूआई 9 चलाता है। इसमें 6.5 इंच (1,080x2,340 पिक्सल) का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। Honor 9X Lite में 4 जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर किरिन 710 चिपसेट दिया गया है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है, जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसका दूसरा कैमरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। हॉनर 9एक्स लाइट के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

हॉनर 9एक्स लाइट 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है, जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। हॉनर 9एक्स लाइट में 3,750 एमएएच बैटरी है। इसका आकार 160.4x76.6x7.8 मिलिमीटर है और इसका वज़न 175 ग्राम है।
 

Honor 20E specifications


डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 20ई एंड्रॉयड 9 पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलता है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.21-इंच (1,080x2,340 पिक्सल) का फुल-एचडी+ आईपीएस पैनल है। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर है, जिसमें चार कोर 2.2 गीगाहर्ट्स और अन्य चार 1.7 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड के साथ आते हैं। Honor 20E में 4 जीबी रैम आती है।

हॉनर 20ई में 24-मेगापिक्सल एफ/1.8 प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल एफ/2.4 सेंसर और 2-मेगापिक्सल एफ/2.4 सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

Honor 20E 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ ए-जीपीएस है। फोन में 3,400 एमएएच बैटरी है, जो 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट करती है। आयामों की बात करें तो Honor 20E आकार में 154.8x73.64x7.95 मिलिमीटर है, लेकिन कंपनी ने फोन के वज़न की जानकारी नहीं दी है। फोन में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।




Display6.21-inch
ProcessorHiSilicon Kirin 710F
Front Camera8-megapixel
Rear Camera24-megapixel + 8-megapixel + 2-megapixel
RAM4GB
Storage64GB
Battery Capacity3400mAh
OSAndroid 9
Resolution1080x2340 pixels




Display6.50-inch
ProcessorHiSilicon Kirin 710
Front Camera16-megapixel
Rear Camera48-megapixel + 2-megapixel
RAM4GB
Storage128GB
Battery Capacity3750mAh
OSAndroid 9
Resolution1080x2340 pixels

April 18, 2020

iQoo Neo 3 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा, और भी जानकारी लीक

iQoo Neo 3 में 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होगा। फोन UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा और 5जी सपोर्ट करेगा। खबर यह भी है कि इसका 4जी वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है।

iQoo Neo 3 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा, और भी जानकारी लीक
iQoo Neo 3 में होल-पंच और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा


iQoo Neo 3 स्मार्टफोन के एक आधिकारिक रेंडर का खुलासा हुआ है कि स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। आइकू के एक कार्यकारी ने Weibo पर फोन के पिछले हिस्से की एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर से पता चलता है कि स्मार्टफोन के ऊपरी बाएं कोने में एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें तीन कैमरा सेंसर फिट होंगे। तस्वीर में iQoo Neo 3 नीले रंग में दिखाई देता है। इस तस्वीर में केवल फोन का बैक दिखाई देता है, लेकिन इससे पहले iQoo द्वारा अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में आइकू नियो 3 फोन का फ्रंट पैनल दिखाई दिया था।


वीवो के आइकू ब्रांड के उपाध्यक्ष फेंग युफेई के वीबो पोस्ट से पता चलता है कि आईकू नियो 3 में तीन रियर कैमरे होंगे, जिन्हें एलईडी फ्लैश के साथ एक आयताकार मॉड्यूल में वर्टिकल सेट किया गया है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। तस्वीर यह भी दिखाती है कि वॉल्यूम रॉकर फोन के फ्रेम में बायीं ओर रखे गए हैं। बैक के निचले हिस्से में 5G लिखा गया है और साथ ही ब्रांड का लोगो भी है।

अन्य iQoo Neo 3 लीक की बात करें तो GSMArena की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मॉडल नंबर V1981A के साथ एक Vivo फोन CCC पर लिस्ट किया गया है, जो Vivo iQoo Neo 3 हो सकता है। लिस्टिंग को देखते हुए यह भी उम्मीद है कि स्मार्टफोन 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।

vivo



अलग से Weibo पर iQoo द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में आगामी आइकू फोन का फ्रंट पैनल भी दिखाई दिया है। इसमें आइकू नियो 3 एक स्टैंड पर रखा दिखाई देता है, और डिस्प्ले में मीडिया प्लेयर खुला हुआ है। इससे डिस्प्ले को लेकर जानकारी तो नहीं मिलती है, लेकिन यह पता चल जाता है कि iQoo Neo 3 के पैनल पर ऊपरी दाएं कोने में एक होल-पंच सेल्फी कैमरा होगा।

हालांकि हम यह पहले से ही जानते हैं कि आइकू नियो 3 में 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होगा। फोन UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा और 5जी सपोर्ट करेगा। खबर यह भी है कि इसका 4जी वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है।

Best Mobile Phones Under 10,000 /-


Best Mobile Phones Under 10,000 /-
Watch this video on youtube
https://youtu.be/y9Dnpe5-aVo













Oppo A92s डुअल सेल्फी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Oppo A92s के क्वाड कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का सोनी IMX586 प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है। फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है।

Oppo A92s डुअल सेल्फी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन


Oppo A92s को कंपनी ने चुपचाप लॉन्च कर दिया है। हाल ही में स्मार्टफोन के रेंडर्स लीक हुए थे और अब फोन को लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ए92एस में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जो थोड़े अलग दिखने वाले मॉड्यूल में सेट किया गया है। इसमें फ्रंट में डुअल होल-पंच डिस्प्ले है। सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट (पावर बटन में सेट) सेंसर है और फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यह चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 29 अप्रैल से शुरू होगी। इसका क्वाड रियर कैमरा सेटअप एक चौकोर आकार के कैमरा मॉड्यूल में सेट है, जिसका डिज़ाइन आम चौकोर मॉड्यूल से थोड़ा अलग है।


Oppo A92s price


ओप्पो ए92एस के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की चीन में कीमत 2,199 चीनी युआन (लगभग 23,700 रुपये) और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 27,000 रुपये) है। फोन ब्लैक और व्हाइट रंग के विकल्पों में आता है। यह पहले से ही चीन की ओप्पो वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी सेल 29 अप्रैल से शुरू होगी।


Oppo A92s specifications



ओप्पो ए92एस की सभी स्पेसिफिकेशन को फिलहाल वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है। हालांकि लिस्ट की गई स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo A92s 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस है। यह 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। ओप्पो ए92एस के क्वाड कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का सोनी IMX586 प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है। फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है।


स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलिमीटर ऑडियो जैक और 5जी सपोर्ट शामिल हैं। Oppo A92s के पावर बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी सेट किया गया है।

April 15, 2020

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर व 12 जीबी रैम हैं

OnePlus 8 Pro चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है, जबकि OnePlus 8 को तीन रियर कैमरों के साथ उतारा गया है।

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर व 12 जीबी रैम से हैं लैस
OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए गए हैं। ये मार्केट में OnePlus 7T Pro और OnePlus 7T के अपग्रेड के तौर पर उतारे गए हैं। OnePlus के दोनों ही नए फोन 5G सपोर्ट और होल-पंच डिस्प्ले के साथ आते हैं। वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 सर्वाधिक 12 जीबी रैम के साथ आते हैं। दोनों ही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। अहम अंतर की बात करें तो वनप्लस 8 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है, जबकि वनप्लस 8 को तीन रियर कैमरों के साथ उतारा गया है। इसके अलावा वनप्लस 8 प्रो में वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि वनप्लस 8 में यह फीचर मौज़ूद नहीं है।
 

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 price, availability details

OnePlus 8 Pro की कीमत 899 डॉलर (करीब 68,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 999 डॉलर (करीब 76,000 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन ग्लेसियल ग्रीन, ऑनिक्स ब्लैक और अल्ट्रामरीन ब्लू रंग में आएगा। भारत में इस फोन की कीमत क्या होगी? यह कब तक उपलब्ध कराया जाएगा? इन सवालों का जवाब महीने के अंत तक मिलेगा।

दूसरी तरफ, OnePlus 8 की कीमत 699 डॉलर (करीब 53,200 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 799 डॉलर (करीब 60,800 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन ग्लेसियल ग्रीन, इंटरस्टेलर ग्लो और ऑनिक्स ब्लैक रंग में बेचा जाएगा। OnePlus ने इस फोन की भारतीय कीमत और उपलब्धता पर फिलहाल चुप्पी बनाए रखी है। इनका खुलासा महीने के अंत तक होगा।
 

OnePlus 8 Pro specifications, features

वनप्लस 8 प्रो हैंडसेट अलर्ट स्लाइडर के साथ आता है। इसकी मदद से आप आसानी से रिंगटोन अलर्ट्स को टर्न ऑफ कर सकते हैं। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

डुअल-सिम (नैनो) OnePlus 8 Pro एंड्रॉयड 10 आधारित ऑक्सीजनओेएस पर चलता है। फोन में 6.78 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3168 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR5 रैम दिए गए हैं।

OnePlus 8 Pro चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX689 सेंसर है। यह एफ/1.78 लेंस और ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह एफ/2.44 टेलीफोटो लेंस से लैस है। तीसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 5 मेगापिक्सल का “Color Filter” कैमरा सेंसर भी है। यह आर्टिस्टिक लाइटिंग इफेक्ट्स और फिल्टर्स लेकर आएगा। स्मार्टफोन 3x हाइब्रिड सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता से लैस है।

सेल्फी के लिए OnePlus 8 Pro में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। यह एफ/ 2.45 अपर्चर वाला कैमरा है।

वनप्लस 8 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी है। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, फ्लिकर डिटेक्ट सेंसर, फ्रंट आरजीबी सेंसर, लेज़र सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

OnePlus ने अपने इस फोन में 4,510 एमएएच की बैटरी दी है। OnePlus 8 Pro की बैटरी वार्प चार्ज 30टी और Warp Charge 30 Wireless को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 165.3x74.35x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम।
 

OnePlus 8 specifications

डुअल-सिम OnePlus 8 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR4X रैम दिए गए हैं। यह तीन रियर कैमरों के साथ आता है। यहां 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.75 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया। फोन 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

oneplus
सेल्फी की बात करें तो वनप्लस 8 में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.45 लेंस है।

OnePlus 8 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। यह फोन भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

OnePlus के इस हैंडसेट में 4,300 एमएएच की बैटरी है। OnePlus 8 स्मार्टफोन Warp Charge 30T को सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 160.2x72.9x8.0 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम।

 
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन1440

डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन1080



Featured Post

Xiaomi ने लॉन्च किया Mi TV E43K, 43 इंच का स्मार्ट टीवी

Xiaomi ने अपने E सीरीज़ स्मार्ट टीवी मॉडल्स में नया Mi TV E43K मॉडल जोड़ लिया है, जो चीन में लॉन्च किया गया है। Mi TV E43K नाम से ही समझ...